Loading...

16 अक्तूबर को जिला के इन क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित……

Ankita • 14 Oct 2023 • 1 Min Read

HNN/ सोलन

हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 16 अक्तूबर, 2023 को आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत सोलन शहर के कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी आज यहां अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता राहुल वर्मा ने दी।

राहुल वर्मा ने कहा कि 16 अक्तूबर, 2023 को प्रातः 10.00 बजे से सांय 05.00 बजे तक बसाल, कालाघाट, ओच्छघाट, नाडू, फनगरल, कुंडला, क्यार एवं आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने की स्थिति तथा अन्य कारणों से उपरोक्त तिथि एवं समय में बदलाव किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की।