16 फरवरी को जिला के इन क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित….
विद्युत आपूर्ति बाधित : 7 नवंबर को रहेगी परेशानी, जानें समय और प्रभावित क्षेत्र
HNN/कांगड़ा
जिला कांगड़ा के जयसिंहपुर के कुछ क्षेत्रों में बिजली कार्यों के रखरखाव व मरम्मत कार्य के चलते कल 16 फरवरी को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी जयसिंहपुर विद्युत वोर्ड के सहायक अभियंता सुरिंद्र कुमार द्वारा दी गई है।
जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि 16 फरवरी शुक्रवार को कच्छाल जगियां, मक्कड़, बीजापुर, सिविल अस्पताल जयसिंहपुर, नेत्रू, हलेड़, थनपाल, चंबी, रामनगर व इसके आस-पास के गांवों में सुबह 9 बजे से शाम कार्य समाप्ति तक बिजली बंद रहेगी।
जिसके चलते जयसिंहपुर विद्युत वोर्ड के सहायक अभियंता सुरिंद्र कुमार ने जनता से सहयोग की अपील की है।