16 वर्षीय नाबालिग छात्रा से सहपाठी ने किया दुष्कर्म, मामला दर्ज
HNN/बिलासपुर
जिला बिलासपुर के उपमंडल सदर में 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने नाबालिग की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नाबालिग ने शिकायत में पुलिस को बताया कि पिछले साल नवंबर में स्कूल में एक सप्ताह का स्वयंसेवी शिविर लगा था। इस दौरान सभी बच्चे रात को भी स्कूल में ही रहते थे। एक शाम को सभी बच्चे खाना बना रहे थे।
इसी बीच साथ पढ़ने वाला एक छात्र उसे स्कूल के एक कमरे में ले गया और जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया। जिसके बाद से नाबालिग बहुत डर गई थी और माता-पिता को कुछ भी नहीं बता सकी। पीड़िता ने बताया कि वह उसे दो साल से जानती थी। कुछ दिन पहले उसकी तबीयत खराब रहने लगी।
दो दिन पहले आरोपी छात्र ने उसे दवा दी, जिसे उसने खा लिया। लेकिन बीते दिन पहले उसे अचानक ही पेट में बहुत तेज दर्द शुरू हुआ तो उसके परिजन उसे उपचार के लिए एम्स ले गए। अस्पताल में मां को उसने यह सारी बात बताई। पुलिस ने शिकायतकर्ता के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। एएसपी शिव कुमार चौधरी ने मामले की पुष्टि की है।