17 मई को सोलन के विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित
सोलन
रखरखाव कार्य के चलते सुबह 9 से शाम 6 बजे तक बिजली कट
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सोलन द्वारा आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते 17 मई को सोलन के कई क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी सोलन विद्युत मंडल के अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता राहुल वर्मा ने दी।
प्रभावित क्षेत्र:
- ब्रुरी, कथोग, दधोग, सलोगड़ा, शिवालय मंदिर, पड़ग, कोठों, मेला मैदान, हरट, ग्रानी, नेरी, झखोड़ी, माथियां, गलोथ, टिक्कर, गण की सेर, कोणार्क होटल, जराश, बैंक ऑफ इंडिया बसाल, मेहर कॉलोनी, चम्बाघाट गुरूद्वारा, पार्वती निवास व आसपास के क्षेत्र।
- हिमाचल पथ परिवहन निगम कार्यशाला, सेन्ट्रल प्राइम मॉल, गरीब बस्ती, लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह, चम्बाघाट चौक, बसाल मार्ग, बावरा, सूर्य किरण कॉलोनी, कथेड़, बसाल, कालाघाट, हाउसिंग बोर्ड बसाल, सेरी, पट्टी, धाला, डांगरी, गारा, धरोट, ज्यूण, आंजी सलुमणा व आसपास के क्षेत्र।
- एन.आर.सी.एम., करोल विहार, बेर पानी, बेर गांव, बेर खास, फोरेस्ट कॉलोनी, हिमालयन पाईप, दमखड़ी, जौणाजी, सेर चिराग, कोटला, मशीवर, दयारग बुखार, रोमीबस्सी, हदेची, शेरपा रिसोर्ट, बालूघाटी, बायला, चंगर, शिल्ली, फशकना, अश्वनी खड्ड, बजलोग, शिल्ली जल शक्ति विभाग योजना, रिधिधार, कनाह बजनोल, नदोह, उपायुक्त आवास व आसपास के क्षेत्र।
औद्योगिक क्षेत्र में भी रहेगी विद्युत आपूर्ति बाधित
चम्बाघाट औद्योगिक क्षेत्र में भी 17 मई को सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
मौसम के अनुसार होगा बदलाव
राहुल वर्मा ने कहा कि खराब मौसम या अपरिहार्य परिस्थितियों में विद्युत कटौती के समय में बदलाव किया जा सकता है। उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।