17 मई को सोलन जिले के इन क्षेत्रों में बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति , रखरखाव कार्य के चलते पावर कट
सोलन
रखरखाव के चलते 17 मई को पावर कट का ऐलान
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सोलन ने जानकारी दी है कि 17 मई, 2025 को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी बोर्ड के अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता राहुल वर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
विद्युत आपूर्ति प्रभावित क्षेत्रों की सूची
राहुल वर्मा ने बताया कि विद्युत आपूर्ति कण्डाघाट, डोलग, परोथा, डेढ़घराट, शन्हेच, टिक्कर, माही, सिरीनगर, हाथो, पलेच, शलुमणा, हिमुडा, वाकनाघाट, छावशा, डुमैहर, कोट, क्वारग, कोठी, बाहरा, आंजी ब्रहमणा, सैंज, गोग, कैथलीघाट, शालाघाट, क्यारी बंगला, बीशा, बाशा, सुरो, जेपी विश्वविद्यालय, चायल, दोची, मिलिट्री स्कूल, जीतनगर, आलमपुर, भलावग, हिन्नर, कुरगल, मिहानी, बिन्नू, डुबलु, नगाली और इनके आसपास के क्षेत्रों में बाधित रहेगी।
मौसम के अनुसार बदलाव संभव
राहुल वर्मा ने कहा कि खराब मौसम या अन्य अपरिहार्य कारणों के चलते निर्धारित तिथि व समय में बदलाव किया जा सकता है। प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की गई है।