Loading...

17 वर्षीय नाबालिग लड़का लापता, तलाश में जुटी पुलिस

Ankita • 14 Jul 2024 • 1 Min Read

HNN/ बिलासपुर

बिलासपुर सदर पुलिस थाना क्षेत्र के तहत देवली गांव से एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़का लापता हो गया है। पुलिस ने परिजनों की ओर से दी गई गुमशुदगी की शिकायत के आधार पर अगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस में दर्ज शिकायत में युवक के पिता हेतराम ने बताया कि उनका 17 वर्षीय बेटा अमन कुमार पढ़ाई में कमजोर था।

इसके चलते वह अपने रिश्तेदार के यहां सीसे का काम सीख रहा था। कुछ दिन पूर्व वह बीमार होने के चलते घर आया था और 9 जुलाई वापस दुकान में गया था। अमन अपने रिश्तेदार के घर में ही रहता था। गत वीरवार को उनके रिश्तेदार जब सुबह उसके कमरे में चाय लेकर गए तो अमन वहां पर मौजूद नहीं था।

अमन का बैग और कपड़े कमरे में नहीं थे और बाकी जूते-चप्पल वहीं थे। अमन की हर जगह तलाश की गई परन्तु उसका कहीं कोई सुराग नहीं लगा। डीएसपी जिला मुख्यालय एवं पुलिस प्रवक्ता मदन धीमान ने मामले की पुष्टि की है।