लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

17 वर्षीय युवक ने पेड़ से फंदा लगाकर की आत्महत्या, हाथ की हथेली पर…

PRIYANKA THAKUR | 14 जून 2022 at 9:52 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / श्री रेणुका जी

जिला सिरमौर में एक युवक द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। श्री रेणुका जी थाना के अंतर्गत खालाक्यार पंचायत के तहत आते क्षेत्र धारटारण में सोमवार को एक युवक ने फंदा लगा लिया। मृतक युवक की पहचान 17 वर्षीय मनीष कुमार के रूप में हुई है जो बारहवीं कक्षा की परीक्षा की तैयारी कर रहा था।

जानकारी के अनुसार युवक ने सोमवार को घर के समीप पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जब परिजनों ने बेटे को फंदे पर लटका हुआ देखा तो उनके पांव तले जमीन खिसक गई। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर जब युवक के शव को फंदे से नीचे उतारा तो उन्होंने देखा कि युवक ने अपनी हाथ की हथेली पर कुछ लिखा हुआ था। इसी के आधार पर पुलिस ने मामले की तहकीकात शुरू कर दी है।

उधर मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी शक्ति सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]