Loading...

17 साल से एचआरटीसी के कंडक्टर जोगिंद्र ने नहीं ली कोई छुट्टी

By SAPNA THAKUR Published: 21 Dec 2022, 2:36 PM | Updated: 21 Dec 2022, 2:36 PM 1 min read

HNN/ नाहन

हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के नाहन डिपो में बतौर परिचालक तैनात जिला सिरमौर के संगड़ाह उपमंडल के रजाणा गांव के रहने वाले जोगिंद्र सिंह ने आज तक की नौकरी में एक भी अवकाश नहीं लिया। बता दें, जोगेंद्र ठाकुर 4 जून 2005 को एचआरटीसी में बतौर चालक तैनात हुए थे। 17 साल से वह लगातार बिना छुट्टी के काम कर रहे है। इस 17 साल में बहुत कुछ बदला, कई पारिवारिक चुनौतियां सामने आईं।

सगे-संबंधी दुनिया छोड़ गए, लेकिन जोगिंद्र सिंह लगातार बिना छुट्टी लिए अपना कार्य करते रहे। इतना ही नहीं जब उनके पिता सुंदर सिंह और माता मथुरा देवी का देहांत हुआ तब भी जोगिंद्र किसी के भी अंतिम संस्कार में हिस्सा नहीं ले पाए। कर्म को पूजा मानने वाले जोगिंद्र साप्ताहिक अवकाश पर भी काम करते हैं। वहीँ, उन्होंने एक एफिडेविट भी एचआरटीसी प्रबंधन को दिया है।

जिसमें उन्होंने लिखा कि ‘मुझे न कोई वीकली ऑफ चाहिए और न ही कोई छुट़्टी’ मैं 365 दिन काम करता रहूंगा। उधर, एचआरटीसी के कंडक्टर जोगेंद्र ठाकुर का कहना है कि मैं अब रिटायर होने के बाद ही छुट्टियां करूंगा। मैं दूसरों के लिए प्रेरणा स्त्रोत बनना चाहता हूं। जोगेंद्र कहते हैं कि शुरू में तो काम करते हुए थकान होती थी, लेकिन अब बिना ब्रेक के काम करने की आदत हो गई है।

उधर, नाहन डिपो के बस अड्डा प्रभारी सुखराम का कहना है कि हमारे पास रिकॉर्ड है, जिसके अनुसार कंडक्टर जोगेंद्र ठाकुर ने कोई छुट्‌टी नहीं ली है। हम उनसे छुट्टियां न लेने को लेकर एफिडेविट समय-समय पर लेते हैं।