18 वर्षीय आईटीआई प्रशिक्षु ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
HNN/चंबा
जिला चंबा में 18 वर्षीय आईटीआई प्रशिक्षु ने आत्महत्या कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है। मृतक की पहचान दिव्यांश (18) निवासी गांव भालसु डाकघर डांड के रूप में हुई है। हालांकि युवक की मौत के कारणों का खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिव्यांश चंबा आईटीआई में पढ़ाई कर रहा था और पॉलीटेक्निक कॉलेज के पास किराए के कमरे में रहता था। इस दौरान उसके परिजनों ने उसे कई फोन किए, लेकिन उसने फ़ोन नहीं उठाया। जिसके बाद उन्होंने कमरे के मालिक को फोन किया। जब मालिक ने उसके कमरे का दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला।
दरवाजा अंदर से बंद होने कारण उन्होंने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया तो युवक को फंदे से लटका देखा। जिसके बाद वह उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद कमरे के मालिक ने इसकी सूचना उसके परिजनों और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू की। एसपी अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है।