18 वर्षीय युवक की बनेर खड्ड में डूबने से मौत

youth-died-due-to-drowning-.jpg

HNN/कांगड़ा

जिला कांगड़ा में कांगड़ा बाईपास बनेर खड्ड में डूबने से 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। युवक के शव को पानी से निकालाकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा भेज दिया गया है। मृतक की पहचान सूरज (18) निवासी रैहन फतेहपुर के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार, उक्त युवक अपने 2 दोस्तों के साथ कांगड़ा मंदिर आया हुआ था।

ट्रेन से उतरने के बाद जब तीनों साथी मंदिर की तरफ जा रहे थे तो सूरज नहाने के लिए बनेर खड्ड में उतर गया। सूरज को तैरना नहीं आता था जिस कारण उसके दोस्तों व स्थानीय लोगों ने मना किया। लेकिन वह नहीं माना और खड्ड में कूद गया। जब वह काफी देर तक पानी से बाहर नहीं आया तो उसके दोस्तों ने शोर मचाना शुरू कर दिया।

जिस पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तथा पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू की। करीब 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद युवक का शव पानी से बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज टांडा भेजा गया। पुलिस ने परिजनों को भी हादसे की सूचना दे दी गई है। साथ ही मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। डीएसपी कांगड़ा अंकित शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।