Loading...

18 वर्षीय युवक ने निगला जहरीला पदार्थ, मौत

By PARUL Published: 16 Oct 2023, 2:59 PM | Updated: 16 Oct 2023, 2:59 PM 1 min read

HNN/ऊना

जिला ऊना के नारी गांव में 18 वर्षीय एक युवक ने जहरीला पदार्थ निगलकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। मृतक युवक की पहचान 18 वर्षीय अजय निवासी नारी जिला ऊना के रूप में हुई है।

बता दें कि अजय स्थानीय स्कूल में 12वीं कक्षा में पड़ता था। जिसने बीते कल जहरीला पदार्थ खा कर आत्महत्या कर ली। जब परिजनों को पता चला तो वह उसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले गए।

जहां पर डॉक्टर ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार दिया और पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया। लेकिन अजय पीजीआई तक का सफर तय नहीं कर सका और उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

एएसपी ऊना संजीव भाटिया द्वारा मामले की पुष्टि की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव का क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।