Loading...

18 से 27 साल के युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, इतने नवंबर को आएं….

PRIYANKA THAKUR • 18 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN / काँगड़ा

18 से 27 साल के युवाओं के लिए 23 नवंबर को नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। जी हां 23 नवंबर को कांगड़ा जिले के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहपुर में गुजरात की मदर्सन सुमी सिस्टम लिमिटेड साक्षात्कार के माध्यम से 200 युवाओं को रोजगार का अवसर देगी।

इसमें चयनित युवाओं को कंपनी की ओर से जहां 6 दिन की ट्रेनिंग दी जाएगी तो वहीं उन्हें 9000 रुपए भी दिए जाएंगे। उसके बाद उन्हें नियमित तौर पर 12 घंटे का काम करना पड़ेगा, जिसके चलते उनका मासिक वेतन 15000 रुपए होगा। इतना ही नहीं, जिन अभ्यर्थियों ने डिप्लोमा किया हुआ है उन्हें 12 घंटे के 21000 रुपए दिए जाएंगे।

कंपनी की ओर से आयोजित होने वाले इस रोजगार मेले में फिटर, टर्नर, मशीनिस्ट, वेल्डर, डीजल मैकेनिक, इलेक्ट्रीशियन, मोटर मकैनिक, टूल एंड डाई मेकर, सीओ ऑटोमोबाइल, ट्रैक्टर मैकेनिक, शीट मेटल, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक, आईटीएसएम के व्यवसाय में आईटीआई कोर्स पास युवा भाग ले सकते हैं। इसके अतिरिक्त जिन अभ्यर्थियों ने डिप्लोमा इन मैकेनिकल, इलेक्ट्रॉनिक , इलेक्ट्रिकल, ऑटोमोबाइल में किया हो, वह भी इसमें हिस्सा ले सकते हैं।