2.404 किलोग्राम चूरापोस्त बरामद, आरोपी ट्रक चालक गिरफ्तार
HNN/ पांवटा साहिब
जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में माजरा थाना पुलिस ने 2.404 किलोग्राम चूरापोस्त के साथ एक ट्रक चालक को गिरफ्तार किया है। दरअसल, माजरा पुलिस को इसकी गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने पुरुवाला में एनएच-07 पर नाका लगा दिया।
वाहनों की तलाशी के दौरान ट्रक (एचपी 17सी 8786) की भी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान ट्रक चालक से 2.404 किलोग्राम चूरा पोस्त पकड़ी गई। लिहाजा, पुलिस ने आरोपी जुल्फान(27) पुत्र जफरुदीन निवासी मिश्रवाला तहसील पांवटा साहिब को गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र ठाकुर ने पुष्टि की है।