Loading...

20 मई को यहां लगेगा आंखों की चिकित्सा जांच के लिए शिविर….

By Ankita Published: 18 May 2024, 11:45 AM | Updated: 18 May 2024, 11:45 AM 1 min read

HNN/ सोलन

जिला सोलन के अंतर्गत आने वाले पट्टा महलोग की गोयला पंचायत परिसर में 20 मई को आंखों की चिकित्सा जांच का शिविर आयोजित किया जा रहा है।

पंचायत प्रधान मदन लाल वर्मा ने बताया कि शिविर में मित्तल आई केअर सेंटर किरपालपुर नालागढ़ के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर दिनकर मित्तल की टीम द्वारा आंखों के रोगों की मुफ्त जांच की जाएगी और दवाइयां भी मुफ्त दी जाएंगी।

इसके अलावा हिमकेयर और आयुष्मान कार्ड धारकों की आंखों के मुफ्त ऑपरेशन किए जाएंगे। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से इस निःशुल्क शिविर का लाभ उठाने का आग्रह किया है।