लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

20 युवतियों ने सफलता पूर्वक किया प्रशिक्षण पूरा, बैंकिंग सेवाओं को बढ़ावा देने का उद्देश्य

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन | 28 दिसंबर 2024 at 8:00 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

ग्रामीण बैंकिंग सेवाओं के विस्तार और वित्तीय जागरूकता बढ़ाने के लिए 20 युवतियों ने सफलतापूर्वक पूरा किया प्रशिक्षण

भारतीय स्टेट बैंक द्वारा संचालित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI), बालू, चंबा में आयोजित BC सखी पर आधारित छह दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 24 दिसंबर 2024 को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह प्रशिक्षण राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) द्वारा प्रायोजित था।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं को अधिकतम लोगों तक पहुंचाना और जागरूकता बढ़ाना था। प्रशिक्षण के दौरान भारतीय बैंकिंग और वित्तीय संस्थान (IIBF) द्वारा ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें 20 युवतियों ने सफलता हासिल की।

संस्थान के निदेशक मनीष कुमार रजक ने सभी प्रतिभागियों को उनकी सफलता के लिए बधाई दी। उन्होंने युवतियों से अपील की कि वे बैंकिंग योजनाओं और सुविधाओं का व्यापक प्रचार करें ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके।

इस अवसर पर निदेशक ने प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उन्हें वित्तीय साक्षरता और स्वरोजगार के माध्यम से ग्रामीण विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। इस प्रशिक्षण के सफल समापन से ग्रामीण बैंकिंग सेवाओं को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]