Loading...

20 विद्यार्थी गणतंत्र दिवस परेड में बनेंगे विशेष अतिथि

PARUL • 26 Oct 2023 • 1 Min Read

सिरमौर से भी है एक युवक शामिल

HNN/शिमला

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों के 20 विद्यार्थी 26 जनवरी 2024 गणतंत्र दिवस परेड में बतौर विशेष अतिथि शिरकत करेंगे। जनजातीय मंत्रालय ने इस बाबत प्रदेश सरकार को निमंत्रण भेजा है।

उच्च निदेशालय ने विद्यार्थियों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों को दी जाने वाली प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाले इसके लिए पात्र होंगे।

जिला चंबा के पांच, किन्नर के तीन, सोलन और कांगड़ा में दो-दो और बिलासपुर, हमीरपुर, कुल्लू, मंडी, लाहौल-स्पीति, शिमला, सिरमौर और ऊना से एक-एक विद्यार्थी का चयन किया जाएगा।