HNN/ शिमला
राजधानी शिमला के सदर थाना क्षेत्र में एक युवक ने फंदा लगाकर मौत को गले लगा लिया है। हालांकि मौत के पीछे क्या कारण रहे होंगे इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है, मामले की तहकीकात जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वरुण गहलोत (21) पुत्र विनोद निवासी गहलोत, काऊ शेड नंबर-3 कृष्णानगर शिमला घर पर अकेला था।
यहां युवक ने पंखे की कुंडी से दुपट्टे का फंदा लगाकर मौत को गले लगा लिया। जब किसी ने युवक को फंदे पर झूला हुआ देखा तो परिजनों को सूचित किया जोकि यूपी के बुलंदशहर गए हुए थे। सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे तो उन्होंने अपने बेटे को फंदे पर झूला हुआ देखा। जिसके बाद पुलिस को भी सूचित किया गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और परिजनों के बयान दर्ज किए गए।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group