21 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
HNN/बिलासपुर
जिला बिलासपुर में बरमाणा थाना क्षेत्र के दस गांव में 21 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान विवेक कुमार (21) पुत्र प्रेमलाल निवासी गांव दसगांव डाकघर बैरी जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर जाँच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, विवेक कुमार शिमला में नीट की कोचिंग ले रहा था। इस दौरान उसने किन्हीं अज्ञात कारणों से अपने घर के कमरे में फंदा लगा लिया। उसके पिता के आवाज लगाने पर जब वह नहीं सुना तो उन्होंने उसके कमरे के दरवाजे को खटखटाया, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। जिसके बाद उन्होंने खिड़की से देखा तो विवेक को फंदे से लटका हुआ था।
उन्होंने तुरंत उसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। साथ ही परिजनों के बयान दर्ज किए। पुलिस को मौके पर कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने मामले की पुष्टि की है।
