22 केवी भोक्टू-रिकांगपिओ फीडर के क्षेत्रों में कल बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति….
विद्युत आपूर्ति बाधित : 7 नवंबर को रहेगी परेशानी, जानें समय और प्रभावित क्षेत्र
HNN/किन्नौर
22 केवी भोक्टू-रिकांगपिओ फीडर में 22 केवी एचटी लाइन ब्रेलंगी के स्थानांतरण कार्य और विद्युत लाइनों के मरम्मत कार्य के चलते 27 मई को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। अधिशाषी अभियंता विद्युत मंडल रिकांगपिओ टाशी नेगी ने जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से यह जानकारी दी गई है।
जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, रिकांगपिओ, कल्पा, कोठी, ब्रेलंगी और चुगलिंग गांव में 27 मई को प्रात: 9:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने कहा कि खराब मौसम के कारण कार्य पूर्ण नहीं होता है, तो अगले दिन भी विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
अधिशाषी अभियंता विद्युत मंडल रिकांगपिओ टाशी नेगी ने विद्युत आपूर्ति की असुविधा के लिए जनसाधारण से सहयोग की अपील की है।