लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

22 नवंबर से शुरू होगा अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला- सुमित खिमटा

PARUL | 3 नवंबर 2023 at 5:12 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

मेले के आयोजन के प्रबंधों को लेकर रेणुका जी में हुई बैठक

HNN/श्रीरेणुकाजी

उत्तर भारत के प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला का आयोजन इस वर्ष 22 नवंबर से 27 नवंबर 2023 तक परंपरागत ढंग से धूम-धाम के साथ किया जाएगा। उपायुक्त सिरमौर एवं अध्यक्ष श्री रेणुका जी विकास बोर्ड सुमित खिमटा ने यह जानकारी मेले के प्रबंधों को लेकर आज शुक्रवार को श्री रेणुका जी के कुब्जा पवेलियन में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला में सांस्कृतिक संध्याओं के आयोजन के लिए प्रसिद्ध कलाकारों को प्रस्तुतियों हेतु आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक संध्याओं में सिरमौरी नाइट और हिमाचली नाइट का विशेष आयोजन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त मेला में दंगल, वाद्य दल तथा अन्य प्रतियोगिता आयोजन किया भी प्रमुखता से किया जाएगा।

उपायुक्त ने कहा कि मेले के दौरान स्वच्छता बनाए रखने के दृष्टिगत साफ-सफाई को लेकर विशेष कार्य योजना बनाई जायेगी। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए ददाहु से रेणुका जी तक सड़क पर रोशनी की भी समुचित व्यवस्था की जासयेगी। उन्होंने कहा कि मेला अवधि के दौरान 13 स्वागत द्वारों का निर्माण चयनित स्थानों पर किया जाएगा।

सुमित खिमटा ने कहा कि मेले के दौरान पुलिस कानून एवं व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पहले की भांति अपना प्लान तैयार करे। श्री रेणुका जी मेले के दौरान स्वास्थ्य तथा आयुष विभाग द्वारा अस्थाई डिस्पेंसरी की स्थापना, बिजली, पेयजल, सड़क की मुरम्मत, शौचालयों की व्यवस्था, खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए सेंपलिंग टीम का गठन समेत मेले से जुड़े अन्य विभिन्न पहलुओं पर भी बैठक में विस्तार से चर्चा की गई।

उपायुक्त ने मेले के आरंभ से पहले ही श्री रेणुका जी में सभी आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता हर हाल में सुनिश्चित करने के लिए कहा ताकि मेले के दौरान लोगों को असुविधाओं का सामना ना करना पड़े। उन्होंने कहा कि पार्किंग और यातायात व्यवस्था को भी बेहतर बनाया जाएगा। मेले के सफल आयोजन हेतु सभी कार्यों के लिए उप समितियों के गठन का भी निर्णय लिया गया है।

उपायुक्त ने कहा कि मेला के आयोजन से जुड़ी सभी उप समितियां अपने स्तर पर भी बैठकों का आयोजन करें ताकि मेले के स्वरूप और प्रबंधों को अंतिम रूप दिया जा सके। उन्होंने कहा कि मेला परिसर में मांस, मछली, शराब तथा पॉलिथीन प्रयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

इस अवसर पर विधायक श्री रेणुका जी विनय कुमार, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एवं उपाध्यक्ष श्री रेणुकाजी विकास बोर्ड एल.आर. वर्मा, एसडीएम नाहन एवं सदस्य सचिव श्री रेणुकाजी विकास बोर्ड रजनेश कुमार, तहसीलदार ददाहु राजेन्द्र ठाकुर के अलावा रेणुकाजी विकास बोर्ड के सरकारी और गैर सरकारी सदस्य मौजूद रहे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]