Loading...

22 वर्षीय प्रवासी मजदूर ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

PARUL • 25 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/ऊना

जिला ऊना में क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के निर्माणाधीन भवन में 22 वर्षीय मजदूर ने फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक की पहचान रफी गुल पुत्र सिरा गुल हक निवासी गायनारी सील डंगा कलोथ बंजार सील वेस्ट बंगाल के रूप में हुई है जोकि पिछले करीब एक माह से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में रहते हुए मजदूरी का काम करता था।

जानकारी के अनुसार, रफी गुल ने किन्हीं अज्ञात कारणों के चलते फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके साथ के कामगारों ने जब उसे फंदे से लटका देखा तो उनके होश उड़ गए। जिसके बाद उन्होंने तुरंत ही पुलिस को सूचित किया।

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि रफी गुल मानसिक तौर पर परेशान रहता था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी ऊना ने राकेश सिंह ने मामले की पुष्टि की है।