22 वर्षीय प्रवासी महिला ने उठाया खौफनाक कदम, फंदा लगाकर की आत्महत्या
HNN/ऊना
जिला ऊना में पुलिस थाना गगरेट के तहत आने वाले पिरथीपुर गांव में एक 22 वर्षीय प्रवासी महिला ने फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान 22 वर्षीय करिश्मा पत्नी पवन कुमार निवासी दरगपाल मोहरतला, डाकघर उनकर जिला शाहजहांपुर उत्तरप्रदेश के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, करिश्मा पिछले एक माह से परिवार सहित पिरथीपुर गांव में ही रह रही थी। इसी दौरान बीती शाम करिश्मा ने अपने कमरे की छत्त के लोहे के एंगल से फंदा लगाकर यह खौफनाक कदम उठाया और आत्महत्या कर ली।
जिसके बाद सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया। वहीं पुलिस ने मृतका के परिजनों के बयान दर्ज किए और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी अंब वसूधा सुद द्वारा मामले की पुष्टि की गई है।