HNN/ मंडी
मंडी जिला के बल्ह के पैड़ी में 22 वर्षीय विवाहिता ने फंदा लगाकर मौत को गले लगा लिया है। वही ससुरालियों ने मायके पक्ष पर बेटी को प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। वहीं पुलिस ने भी मायके पक्ष की शिकायत के आधार पर धारा 306 के तहत केस दर्ज किया है साथ ही पति और सास को गिरफ्तार कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 22 वर्षीय अनीता का शव घर में फंदे पर लटका हुआ मिला। मायके पक्ष को जब इसकी सूचना मिली तो वह तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्होंने इसे हत्या करार दिया। अनीता की मां दया देवी ने बताया कि उनकी बेटी की शादी 3 साल पहले विशाल के साथ हुई थी जो कि विद्युत विभाग में कार्यरत है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
बताया कि उसकी एक डेढ़ साल की बेटी है तथा उसका पति और सास उसे पहले से तंग करते थे। एसएचओ बल्ह कमलेश कुमार ने पुष्टि की है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group