22.52 ग्राम चरस सहित पुलिस के हत्थे चढ़ा तस्कर
HNN/ शिमला
जिला पुलिस पेट्रोलिंग के दौरान आए दिन कई नशा तस्करों को पकड़ रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने एक युवक को नशीले पदार्थ के साथ काबू किया है। आरोपी की पहचान गौरव सिंह (26) निवासी शिमला के कृष्णनगर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
मामला शिमला के पुराना बस स्टैंड के पंचायत भवन का है, जहां पुलिस की टीम पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान पंचायत भवन के पास खड़ा गौरव सिंह पुलिस को देखकर घबरा गया। जिसके बाद पुलिस को युवक की गतिविधियों पर संदेह हुआ तो पुलिस ने युवक की तलाशी ली। इस दौरान युवक से 22.52 ग्राम चरस बरामद हुई।
उधर, मामले की पुष्टि करते हुए शिमला के एसपी राजीव गांधी ने बताया कि पुलिस ने नशीले पदार्थ के साथ एक युवक को पकड़ा है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।