Loading...

23 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Ankita • 16 Mar 2024 • 1 Min Read

HNN/ चंबा

जिला चंबा के सुल्तानपुर में एक युवक द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। हालाँकि युवक ने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है।

मृतक की पहचान गोविंद उर्फ बिंदू (23) निवासी गांव मांदा डाकघर तुंदाह तहसील भरमौर जिला चंबा के रूप में हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, गोविंद मजदूरी करता था और सुल्तानपुर में काफी समय से काम कर रहा था। काम खत्म करने के बाद उसने निर्माणाधीन मकान की दूसरी मंजिल में पंखे की कुंडी के साथ फंदा लगा लिया।

वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की। डीएसपी जितेंद्र चौधरी ने मामले की पुष्टि की है।