23 वर्षीय युवती ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
HNN/बिलासपुर
जिला बिलासपुर में गहदवीं क्षेत्र के सेराड गांव में 23 वर्षीय युवती ने आत्महत्या कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है। मृतका की पहचान शालिनी शर्मा पुत्री रमेश चंद के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली कि सेरड़ गांव में एक युवती ने अपने घर पर फंदा लगा लिया है।
सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पंचायत प्रतिनिधियों व युवती के परिजनों के सामने कमरे का दरवाजा तोड़ा तो युवती को फंदे से लटका देखा। जिसके बाद उन्होंने युवती के शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। साथ ही मृतका के पिता सहित अन्य परिजनों के बयान दर्ज किए।
परिजनों के अनुसार, मृतक युवती को सुबह उठाने के लिए आवाज लगाने और दरवाजा खटकटाने पर काई भी जवाब नहीं मिला। इसके बाद खिड़की से देखा तो वह फंदे से लटकी हुई थी। पुलिस को मृतका के कमरे से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला। फ़िलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।