235 ग्राम चरस सहित दो युवक गिरफ्तार
HNN/ मंडी
जिला पुलिस मंडी आए दिन नाकाबंदी कर रही है। इसी के चलते पुलिस ने फिर दो नशे तस्करों को पकड़ा है। आरोपियों की पहचान विकास कुमार 22 वर्ष निवासी गांव दराटी तहसील पालमपुर जिला कांगड़ा तथा अभय कोंडल 21 वर्ष निवासी गांव नगरी तहसील पालमपुर जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम जोगिंदरनगर मंडी नेशनल हाईवे पर नागचला के पास नाकाबंदी पर थी। नाके के दौरान पुलिस आते जाते वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने सामने से आ रहे एक बाइक चालक को रोका जिस पर दो युवक सवार थे।
पुलिस ने शक के आधार पर दोनों युवकों की तलाशी ली तो उनके कब्जे से 235 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।