Loading...

24 और 25 अप्रैल को शिलाई दौरे पर रहेंगे उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 22 Apr 2025 • 1 Min Read

नाहन

टिटियाणा स्कूल भवन का उद्घाटन करेंगे, शिलाई में सुनेंगे जन समस्याएं

प्रदेश के उद्योग, संसदीय कार्य तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान 24 और 25 अप्रैल को शिलाई विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने दी है।

टिटियाणा में स्कूल भवन का उद्घाटन

24 अप्रैल को प्रातः 11:30 बजे हर्षवर्धन चौहान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टिटियाणा के नव-निर्मित भवन का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वे स्थानीय लोगों की जन समस्याएं भी सुनेंगे और उनसे संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे।

शिलाई में दो बार सुनेंगे जन शिकायतें

उसी दिन यानी 24 अप्रैल को दोपहर 3:30 बजे मंत्री शिलाई में भी जन सुनवाई करेंगे। इसके अलावा 25 अप्रैल को पूरे दिन वे शिलाई में आम नागरिकों की समस्याएं सुनेंगे और उनका समाधान सुनिश्चित करेंगे।