वीरू दाई और उसके साथी चिट्टे के साथ गिरफ्तार
पुलिस ने बेचे गए नशे की कमाई के 52 हजार 80 रुपए नकद भी किए बरामद
HNN/नाहन
महिला थाना और सदर थाना नाहन की पुलिस टीम की संयुक्त कार्रवाई में नशे के सौदागर को साथियों सहित गिरफ्तार किया गया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार संयुक्त पुलिस पार्टी को चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था का जायजा लेने के दौरान एक गुप्त सूचना भी मिली।

पुलिस पार्टी बीते कल बुधवार की शाम को करीब 5:45 बजे के आसपास मिली गुप्त सूचना के आधार पर नाहन के मझौली जलापड़ी निवासी वीर विक्रम उर्फ विरू दाई के घर पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके पर पाया कि वीरू अपने दो युवा साथी 23 वर्षीय शिवम रामोल निवासी नौनी का बाग नाहन बिल्ली वाला तथा 22 वर्षीय रवि ठाकुर निवासी गांव गहल डिमाईना कोरग तहसील संगड़ा मौजूद थे।
पुलिस के द्वारा जब कमरे में तलाशी ली गई तो वहां रखी अलमारी में नशीला पदार्थ चिट्टा पाया गया। जिसमें नशीले पदार्थ की मात्रा 24 ग्राम थी। यही नहीं पुलिस को उसी के साथ रखें 52 हजार 80 रुपए भी बरामद किए गए। बरामद की गई राशि पुलिस के पड़ताल में नशा बेचकर अर्जित की गई थी।
यही नहीं पुलिस को आरोपियों के कब्जे से तीन मिलीलीटर की डिस्पोजल सिरिंज भी बरामद करी। पुलिस पार्टी के द्वारा मौके पर कार्रवाई करते हुए तीनों अपराधियों के खिलाफ मामला अंतर्गत एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
पुलिस के द्वारा तीनों आरोपियों को वीरवार के दिन नाहन माननीय न्यायालय के समक्ष भी पेश किया गया। पुलिस के द्वारा आरोपियों का रिमांड मांगा गया है या नहीं इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। बरहाल पुलिस के द्वारा की गई इस कार्रवाई की जिला पुलिस कप्तान के द्वारा प्रशंसा भी की गई है।