Loading...

24 वर्षीय युवक ने उठाया खौफनाक कदम, फंदा लगाकर की आत्महत्या

Ankita • 3 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/ मंडी

जिला मंडी के धर्मपुर उपमंडल मुख्यालय से करीब 2 किलोमीटर दूर चलाल में एक युवक द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवक ने अपनी मौत का वीडियो भी बनाया है।

मृतक की पहचान विकास उर्फ सन्नी (24) पुत्र शेर सिंह निवासी चलाल के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकाघाट अस्पताल भिजवाया है। साथ ही घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, युवक घर में अकेला था। इस दौरान उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जब मनरेगा में कार्य कर रही कुछ महिलाएं उसके घर के आंगन से गुजरी तो उन्होंने युवक को फंदे पर लटका हुआ देखा।

जिसके बाद इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। डीएसपी सरकाघाट संजीव गौतम ने मामले की पुष्टि की है।