Loading...

24 वर्षीय विवाहिता ने लगाया फंदा, मायके पक्ष वालों ने लगाए ये आरोप

PARUL • 12 Mar 2024 • 1 Min Read

HNN/बिलासपुर

औद्योगिक क्षेत्र ग्वालथाई में 24 वर्षीय विवाहिता द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार समतेहण गांव की उषा देवी की शादी ग्वालथाई के रवि कुमार से हुई थी। सूचना मिलने के बाद उषा के मायका पक्ष ग्वालथाई पहुंचे।

मृतका उषा देवी के परिजनों का कहना है कि उषा के ससुराल वाले उसकी बेटी को तंग करते थे। उषा देवी के परिजनों ने आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने गला घोंटकर उसकी हत्या की है।

उधर, सूचना मिलते ही डीएसपी नैना देवी विक्रांत बोंसरा घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि मायका पक्ष की मांग पर ससुराल वालों को गिरफ्तार करके पूछताछ के लिए थाना कोट ले जाया गया है। एसएचओ कोट भाग सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।