25 अगस्त तक हो सकें तो घरों में रहें सुरक्षित
मौसम विभाग का अलर्ट, सिरमौर चंबा और शिमला में फ्लैश फ्लड की चेतावनी
HNN/ नाहन
मौसम विभाग के द्वारा जारी चेतावनी के तहत 25 अगस्त तक का समय भारी बारिशों वाला बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार मौसम विभाग ने सिरमौर चंबा और शिमला जिले में फ्लैश फ्लड की चेतावनी भी दी है।
मौसम विभाग के अनुसार राज्य भर में मौसम खराब रहने की आशंका जताई जा रही है। वहीं सरकार और प्रशासन ने अलर्ट भी जारी किया है कि संभव हो सके तो 25 अगस्त तक घर पर ही रहें। सरकार द्वारा जारी चेतावनी के तहत नदियों नालों आदि स्थानों पर ना जाएं।