25 अप्रैल से 4 मई तक नाहन के ऐतिहासिक चौगान मैदान में चलेगा जोड़ मेला
HNN/ नाहन
जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन के ऐतिहासिक चौगान मैदान में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी व सिख नौजवान सेवक जत्था द्वारा 25 अप्रैल से 4 मई तक जोड़ मेले का आयोजन किया जा रहा है। बता दें इस मेले का शुभारंभ विधायक अजय सोलंकी करेंगे।
बता दें नाहन चौगान मैदान में व्यापारियों ने अपने झूले, स्टॉल लगाने शुरू कर दिए है। 25 अप्रैल को टोका साहिब से शाम 4 बजे नगर कीर्तन नाहन पहुंचेंगा। 26 अप्रैल को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।
27 अप्रैल को दस्तार मुकाबले व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। 30 अप्रैल को गुरुद्वारा साहिब में 11 बजे से कीर्तन समागम होगा, जिसके बाद लंगर का आयोजन होगा।
वहीं 1 मई को सांय 7 बजे से रात 10 बजे तक कीर्तन समागम का आयोजन किया जाएगा। 4 मई को जोड़ मेले के समापन पर सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा।
