Loading...

25 जुलाई तक बंद रहेगा जमानाबाद वाया शमीरपुर मार्ग….

Ankita • 26 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/ कांगड़ा

जिला कांगड़ा के देहरा में जमानाबाद वाया शमीरपुर सड़क मार्ग 24 जून से 25 जुलाई तक बंद रहेगा। मार्ग पर पुलिया निर्माण के चलते ट्रैफिक रोकी गई है। इस बाबत डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने आदेश जारी कर दिए हैं।

उन्होंने बताया कि वाहनों की आवाजाही इच्छी-जमानाबाद मार्ग से होगी। बता दें कि कांगड़ा-जमानाबाद सड़क मार्ग पर हलेड़कलां में एक पुलिया का निर्माण होना है।

इस पुलिया के निर्माण के चलते लोक निर्माण विभाग कांगड़ा के एसडीओ ने मार्ग बंद कर ट्रैफिक को इच्छी-जमानाबाद रोड से डायवर्ट करने की अनुमति मांगी थी। इसको लेकर आदेश जारी हो गए हैं।