25 दिसंबर को होगा करियर अकादमी में शैक्षणिक स्तर 2024-25 की प्रवेश परीक्षा का आयोजन…
HNN/नाहन
जिला मुख्यालय नाहन के करियर अकादमी स्कूल में हर वर्ष की भांति इस वर्ष की प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रवेश परीक्षा 25 दिसंबर 2030 को छठी से 12वीं कक्षा के लिए करियर अकादमी स्कूल जड़जा व करियर अकादमी चौहान का बाग़ नाहन में आयोजित की जा रही है। प्रवेश परीक्षा का समय 11:00 बजे से 1:00 तक होगा। इस परीक्षा में जो भी विद्यार्थी उत्तीर्ण होंगे उसे छठी से लेकर 12वीं (आर्ट्स, कॉमर्स, साइंस) इन श्रेणियां में शिक्षा ग्रहण करने का मौका मिलेगा।
बता दें कि शैक्षणिक स्तर 2024-25 के लिए रजिस्ट्रेशन ओपन हो गई है। पिछले 10 वर्षों से लगातार स्कूल का परीक्षा परिणाम सराहनीय रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में करियर अकादमी का प्रदर्शन हर वर्ष बहुत अद्भुत रहा है, इस वर्ष भी अकादमी के नीट, आईआईटी, जे.ई.ई.मेंस परीक्षा को विद्यालय के 24 छात्रों ने उत्तीर्ण किया है और अपनी पसंदीदा कॉलेज में प्रवेश पाकर अपने सपनों को साकार किया है।
इस वर्ष विज्ञान संकाय की छात्रा रुश्दा ने हिमाचल बोर्ड परीक्षा में दसवां स्थान प्राप्त किया है, वहीं रुश्दा ने नीट परीक्षा में 601 अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन कर अपने सपने को साकार किया है। अकादमी में पढ़ाई के साथ-साथ इंजीनियरिंग, नीट, एनडीए और सीयूइटी आदि की तैयारी भी करवाई जाती है। करियर अकादमी के विद्यार्थी हर परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। विज्ञान संकाय के साथ-साथ वाणिज्य संकाय में भी छात्रों ने अपना अद्भुत प्रदर्शन दिखाया है। वाणिज्य संकाय में जैसल ठाकुर ने बोर्ड मेरिट लिस्ट में छठ रैंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया है।
यहां के सभी छात्र हर श्रेणी तथा बोर्ड की परीक्षा में अधिकतम अंक प्राप्त करते हैं। करियर अकादमी में विद्यार्थियों को हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध करवाई जाती है। स्मार्ट क्लासेज से लेकर साइंस लैब, कंप्यूटर लैब, कराटे और स्पोर्ट्स एक्टिविटी भी विद्यालय प्रबंधन के द्वारा बच्चों को कराई जाती है। समस्त जिलों में एकमात्र करियर अकादमी एक ऐसा स्कूल है जिसमें पढ़ाई के साथ-साथ इंजीनियरिंग, नीट, एनडीए और सीयूइटी आदि की तैयारी कराई जाती है।
करियर अकादमी के प्रधानाचार्य राजेश सोलंकी के नेतृत्व में सभी अध्यापकों का यह प्रयास रहता है कि वे सभी विद्यार्थियों को अब विभिन्न प्रकार की गतिविधियों के आधार पर शिक्षा प्रदान कर तथा सभी विषयों में उनकी रुचि को उत्पन्न करके छात्रों की भविष्य को उज्जवल बनाने में अपना योगदान देते रहे। स्कूल प्रबंधन का यह उद्देश्य रहता है कि सभी विद्यार्थी शिक्षा में अग्रणी रहने के साथ-साथ जीवन के हर क्षेत्र में नया मुकाम हासिल करें।