Loading...

सिरमौर में अगस्त के ड्राइविंग टेस्ट और वाहन पासिंग का शेड्यूल जारी, जानें आपके क्षेत्र की तारीख

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 3 Hours Ago • 1 Min Read

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) सिरमौर ने अगस्त 2026 के लिए जिले के विभिन्न केंद्रों पर ड्राइविंग टेस्ट और वाहन पासिंग का कार्यक्रम जारी कर दिया है। नाहन, पांवटा साहिब, राजगढ़, शिलाई, कफोटा, संगड़ाह और सराहां में निर्धारित तिथियों पर यह प्रक्रिया आयोजित की जाएगी।

नाहन

जारी कार्यक्रम के अनुसार नाहन में वाहन पासिंग 6 और 25 अगस्त को होगी, जबकि ड्राइविंग टेस्ट 7 और 24 अगस्त को आयोजित किए जाएंगे। पांवटा साहिब में 11 अगस्त को केवल निजी वाहनों और स्कूल बसों की पासिंग होगी। 12 अगस्त को केवल व्यावसायिक वाहनों की पासिंग होगी, जबकि 26 अगस्त को सामान्य वाहन पासिंग का कार्यक्रम रखा गया है। यहां ड्राइविंग टेस्ट 13 और 27 अगस्त को होंगे।

अन्य केंद्रों का कार्यक्रम

राजगढ़ में वाहन पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट दोनों 4 अगस्त को आयोजित किए जाएंगे। कफोटा में 18 अगस्त (पूर्वाह्न) तथा शिलाई में 18 अगस्त (अपराह्न) दोनों प्रक्रियाएं संपन्न होंगी। संगड़ाह में वाहन पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट 20 अगस्त को होंगे, जबकि सराहां में दोनों का आयोजन 22 अगस्त को किया जाएगा।

समय पर पहुंचने की अपील

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सिरमौर सोना चंदेल ने सभी अभ्यर्थियों और वाहन मालिकों से निर्धारित तिथि पर सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ समय पर संबंधित केंद्र पहुंचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि समय पर दस्तावेजों के साथ पहुंचने से ड्राइविंग टेस्ट और वाहन पासिंग की प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी की जा सकेगी।

Related Topics: