Loading...

Accident / ऊना के चताड़ा मोड़ पर एचआरटीसी बस और टेम्पो ट्रैवलर की टक्कर, छात्रा घायल

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 29 Jul 2026 • 1 Min Read

Accident : ऊना-नंगल मुख्य मार्ग पर चताड़ा मोड़ के समीप बुधवार को एचआरटीसी बस और एक कोचिंग संस्थान की टेम्पो ट्रैवलर के बीच टक्कर हो गई। हादसे में टेम्पो ट्रैवलर में सवार एक छात्रा घायल हो गई, जबकि अन्य यात्री सुरक्षित रहे। दुर्घटना के बाद कुछ समय तक सड़क पर यातायात प्रभावित रहा।

ऊना

जानकारी के अनुसार कोचिंग संस्थान की टेम्पो ट्रैवलर चताड़ा मोड़ पर बने डिवाइडर कट से मुड़ रही थी। इसी दौरान सामने से आ रही एचआरटीसी बस से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

घायल छात्रा को दिलाई गई प्राथमिक सहायता

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायल छात्रा को प्राथमिक उपचार दिलाने में मदद की। सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और यातायात को सुचारू कराया। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों ने डिवाइडर कट पर उठाए सवाल

स्थानीय लोगों का कहना है कि चताड़ा मोड़ सहित जिला मुख्यालय के आसपास बने कई डिवाइडर कट दुर्घटनाओं की वजह बन रहे हैं। उनका आरोप है कि कुछ स्थानों पर पर्याप्त दृश्यता और चेतावनी संकेत नहीं होने के कारण वाहन चालकों को मोड़ लेते समय जोखिम उठाना पड़ता है, जिससे आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं।

Related Topics: