25 वर्षीय युवक को हेरोइन सहित किया गिरफ्तार

arrest-4.jpg

HNN/ऊना

जिला ऊना में उपमंडल हरोली के पंडोगा गांव में पुलिस ने 25 वर्षीय युवक को हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान 25 वर्षीय मनप्रीत निवासी बल्ह खालसा, तहसील बंगाणा जिला ऊना के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना हरोली की टीम गश्त कर रही थी। जिस दौरान उन्हें गुप्त सुचना मिली कि बंगाणा क्षेत्र का एक युवक हेरोइन तस्करी में लिप्त है और वह नशे की खेप लाने होशियारपुर गया है। जिसके बाद पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार पर पंडोगा गांव में नाकाबंदी की। इसी दौरान आरोपी बाइक पर सवार होकर होशियारपुर से वापिस आया। जिस दौरान पुलिस ने शक के आधार पर उसे रोका।

मनप्रीत पुलिस को देखकर घबरा गया और उसने अपनी जेब से एक लिफाफा निकालकर फेंक दिया। जब पुलिस की टीम ने लिफाफे की जांच की तो उसमें 3.12 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। जिसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार किया। मामले की पुष्टि डीएसपी हरोली मोहन रावत द्वारा की गई है।