25 से 30 जुलाई तक यहां होगा प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का आयोजन….
HNN/ बिलासपुर
सेवा भारती सरकाघाट द्वारा दयानंद आदर्श विद्यालय सरकाघाट में 25 से 30 जुलाई तक एक्यूप्रेशर एवं प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा।
इसमें 100 लोगों का बिना किसी दवा के प्राकृतिक तरीकों से उपचार किया जाएगा। इस शिविर में सर्वाइकल, बीपी, माइग्रेन, यूरिक एसिड, डिस्क की समस्या, शुगर, मोटापा, एलर्जी, जोड़ों का दर्द, गठिया, लकवा व अन्य पेट की बीमारियों से पीड़ित लोगों का उपचार किया जाएगा।
इस शिविर में कुछ नए उपकरणों की मदद से और बिना किसी दवा के हाथों से उपचार किया जाएगा।