HNN/ कुल्लू
कर्नाटक में आयोजित होने जा रहे 26वें राष्ट्रीय युवा उत्सव में सूत्रधार कला संगम के 11 कलाकार लोकगीत प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगें। आज इस दल को रवाना करते समय आयोजित कार्यक्रम में जानकारी देते हुए संस्था के अध्यक्ष दिनेश सेन ने बताया कि संस्था के कलाकारों ने धर्मशाला में आयोजित 38वें राज्य युवा उत्सव में लोकगीत प्रतियोगिता में विजेता होने का गौरव हासिल किया हैं।
ये युवा कलाकार 26वें राष्ट्रीय युवा उत्सव हुबली धारबाड़ कर्नाटक में सूत्रधार संगीत अकादमी के प्राचार्य विद्या सागर की रहनुमाई में तैयार पारम्परिक कुल्लवी लोकगीत “धारी वीता धारी रा शेता चेलुआ” की प्रस्तुति देंगें। ये पारम्परिक लोकगीत हिमाचल प्रदेश की सुंदर घाटी कुल्लू के सराज क्षेत्र का हैं। जुजुराना जोकि हिमाचल का राज्य पक्षी हैं ये बहुत ही सुंदर पक्षी हैं परन्तु पिछले कुछ वर्षों से भूमंडलीय उष्मीकरण के कारण इस पक्षी के अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
इस पक्षी का वर्णन करता हुआ ये लोकगीत जहां एक ओर इसकी सुन्दरता का वर्णन करता हैं। वहीँ पर्यावरणविद चाहते हैं कि इस पक्षी का अस्तित्व बचाया जाये। इस दल में सन्नी, भूपेन्द्र ठाकुर, संजय कुमार, सागर कुमार, धनवंती, करिश्मा, स्मृतिका, कशिश, अभिनंदन व अमित कुमार होंगें तथा संस्था के वरिष्ठ सदस्य सुंदर श्याम इस दल का प्रतिनिधित्व करेंगें।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group