Loading...

26 नवंबर को जिला के इन क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ती रहेगी बाधित…..

Ankita • 24 Nov 2023 • 1 Min Read

HNN/ मंडी

26 नवंबर को 33 केवी मंडी उच्च ताप विद्युत लाइन की जरूरी मरम्मत व रख रखाव का कार्य किया जाएगा, जिसके दृष्टिगत खलियार, डीएवी स्कूल, जवाहर नगर तथा आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ती बाधित रहेगी।

यह जानकारी सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल-तीन होशियार सिंह द्वारा दी गईं है। उन्होंने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों में 26 नवंबर को सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली बंद रहेगी।

उन्होंने इस अवधि के दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है। उन्होंने बताया कि मौसम खराब रहने की स्थिति में यह कार्य अगले दिन किया जा सकता है ।