लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

26 वर्षीय युवक ने निगला जहरीला पदार्थ, मौत

SAPNA THAKUR | 12 जून 2022 at 12:13 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ सोलन

पुलिस थाना कसौली के तहत एक युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिसके बाद उसे परिजन उपचार के लिए नागरिक अस्पताल धर्मपुर लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गोपाल (26) निवासी कसौली खाना खाकर अपने कमरे में चला गया था। जिसके कुछ देर बाद ही वह बाहर निकला तो घर के आंगन में बेहोश होकर गिर गया।

परिजनों ने युवक को बेहोशी की हालत में देखा तो वह घबरा गए और उसे लेकर नागरिक अस्पताल धर्मपुर पहुंचे। यहां पर पता चला कि युवक ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन किया हुआ है। चिकित्सकों ने युवक का उपचार किया परंतु सफलता हाथ नहीं लगी और उसने दम तोड़ दिया। वही अस्पताल प्रशासन की ओर से इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तथा युवक के घर का निरीक्षण किया गया तो युवक के कमरे से जहरीले पदार्थ का पैकेट बरामद हुआ। पुलिस द्वारा परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं साथ ही मामले की तहकीकात की जा रही है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]