26 वर्षीय युवती ने निगला जहरीला पदार्थ, मौत
HNN/ऊना
जिला ऊना में गगरेट के अंतर्गत दौलतपुर चौक में 26 वर्षीय युवती की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई है। पुलिस ने शव का क्षेत्रीय अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। मृतका की पहचान रजनी देवी पुत्री रणवीर सिंह निवासी वार्ड नंबर तीन दौलतपुर चौक के रूप में हुई है।
युवती ने यह कदम क्यों उठाया इस बात का खुलासा अभी नहीं हुआ है, हालांकि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते कल दोपहर के बाद रजनी देवी ने कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद परिजन उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गए।
जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे क्षेत्रीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। क्षेत्रीय अस्पताल में जब युवती की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ तो उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। लेकिन पीजीआई पहुंचने से पहले ही युवती ने दम तोड़ दिया।
सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू की। चौकी प्रभारी अजीत सिंह ने मामले की पुष्टि की है।