Loading...

26 वर्षीय युवती ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

By PARUL Published: 1 Mar 2024, 3:50 PM | Updated: 15 Mar 2026, 7:27 PM 1 min read

HNN/बिलासपुर

जिला बिलासपुर में कोठीपुरा-वखाड़ी गांव में एक युवती ने आत्महत्या कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है। मृतका की पहचान पूजा (26) पुत्री रामपाल निवासी गांव कोठीपुरा (वखाडी) कोठीपुरा जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पूजा एमफिल की पढ़ाई करने के बाद घर में ही रह रही थी। बीते कल पूजा के पिता और ड्यूटी चले गए, जबकि उसकी माता मायके गई थी। इस दौरान वह घर पर अकेली थी। जब दोपहर के बाद पूजा के पिता घर वापस आए तो दरवाजा खुला था। उन्होंने अंदर जाकर देखा तो पूजा को छत की कुंडी से रस्सी के साथ लटका देख उनके होश उड़ गए।

जिसके बाद उन्होंने रस्सी को काटा और उसे नीचे उतारा, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। साथ ही मामला दर्ज कर जांच शुरू की। डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने मामले की पुष्टि की है।