Loading...

261 पदों के लिए नाहन में इस दिन होगा कैंपस इंटरव्यू…

Ankita • 7 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/ नाहन

मैसर्ज जे.बी. रोलिंग मिल्स लिमिटेड काला अंब में रोलिंग मिल हेल्पर, लुहार, शापर मेन, फायर मेन, सुपरवाईजर, वेल्डर, फीटर, इलैक्ट्रिशियन आदि विभिन्न प्रकार के 261 पदों पर भर्ती की जाएगी जिसके लिए 13 जून 2024 को जिला रोजगार कार्यालय नाहन में कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा।

यह जानकारी आज यहां जिला रोजगार अधिकारी सिरमौर जगदीश कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए 18 से 35 आयु वर्ग के 10वीं, 12वीं व आईटीआई शैक्षणिक योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार दो पासपोर्ट साइज फोटो व मूल प्रमाण पत्र एवं अपना बायोडाटा की कॉपी तथा अनुभव प्रमाण पत्र ले कर 13 जून को प्रातः 10 बजे रोजगार कार्यालय नाहन में पहुंच कर इस मौके का लाभ उठा सकतें है।