Loading...

पढ़ें आज की मुख्य बड़ी ख़बरें / 27 जनवरी 1950 को लागू हुआ था हमारा संविधान और…

Shailesh Saini 26 Nov 2024 Edited 26 Nov 1 min read

केंद्रीय कैबिनेट ने PAN 2.0 को मंजूरी दी है, जिसके साथ ही इनोवेशन मिशन के लिए 2750 करोड़ रुपये

HNN News नई दिल्ली

आज संविधान दिवस है, और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दोनों सदनों को संबोधित करेंगी। इस मौके पर संविधान के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर वर्ष भर चलने वाला समारोह आयोजित किया जाएगा।

केंद्रीय कैबिनेट ने PAN 2.0 को मंजूरी दी है, जिसके साथ ही इनोवेशन मिशन के लिए 2750 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा, वन नेशन और वन सब्सक्रिप्शन को भी लागू करने पर मुहर लगाई गई है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि वन नेशन वन सब्सक्रिप्शन का सबसे बड़ा लाभ युवाओं और छात्रों का मिलेगा।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में शानदार जीत के बाद पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस शीर्ष नेताओं से मिलने दिल्ली पहुंचे। वह गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलकर राज्य में नई सरकार के गठन पर विचार-विमर्श करेंगे। भाजपा के अभूतपूर्व प्रदर्शन के बाद फडणवीस को राज्य में मुख्यमंत्री पद का सबसे बड़ा दावेदार माना जा रहा है।

इसके अलावा, हेमंत सोरेन 28 नवंबर को चौथी बार झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

तेलंगाना ने अडाणी का ₹100 करोड़ डोनेशन ठुकरा दिया है, और देश का पहला वर्टिकल रेल ब्रिज तैयार हो गया है।

आईपीएल मेगा ऑक्शन में 182 प्लेयर्स बिके, और 639.15 करोड़ रुपये खर्च किए गए।