28 अगस्त से शुरू होगी मणिमहेश यात्रा, इस बार मिलेगी हेली टैक्सी सेवा
HNN/ चंबा
उत्तर भारत की प्रसिद्ध श्री मणिमहेश यात्रा 28 अगस्त से 11 सितंबर तक आयोजित होगी। इस दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
मणिमहेश जाने वाले यात्रियों के लिए प्रशासन द्वारा पंजीकरण किया जाएगा, जिसके लिए कोई भी व्यक्ति स्वयं को www.manimaheshyatra.hp.gov.in पर पंजीकृत करवा सकता है।
सरकार इस बार श्री मणिमहेश यात्रा के लिए श्रद्धालुओं को हेली टैक्सी सुविधा चंबा से उपलब्ध करवाने के लिए प्रयासरत है।
सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए है कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को दी जाने वाली सुविधाओं से संबंधित विभिन्न कार्यों व व्यवस्थाओं को समय रहते पूरा किया जाए।