Loading...

29 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, मौत

By PARUL Published: 29 Dec 2023, 12:21 PM | Updated: 29 Dec 2023, 12:21 PM 1 min read

HNN/कांगड़ा

जिला कांगड़ा में उपमंडल बैजनाथ के खड़ानाल में एक युवक ने आत्महत्या कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान सुनील कुमार (29) पुत्र सुभाष चंद निवासी गांव एवं डाकघर खड़ानाल, तहसील बैजनाथ के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार की रात सुनील कुमार का अपने परिजनों के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। जिसके बाद वह अपने कमरे में चला गया। जिसके बाद रात को करीब 9.15 बजे खाना खाने के लिए परिवार के सदस्य इकट्ठा हुए तो उन्होंने सुनील को खाना खाने के लिए आवाज लगाई।

जब सुनील का कोई जवाब नहीं आया तो वह उसे बुलाने कमरे में गए। जिस दौरान दरवाजे की कुंडी अंदर से लगी हुई पाई गई। जब परिवार के सदस्यों को शक हुआ तो वह दरवाजा तोड़कर कमरे में गए। उन्होंने कमरे के अंदर सुनील को छत के पंखे से लटका देखा। जिसके बाद वह तुरंत ही सुनील को आयुर्वेदिक अस्पताल पपरोला ले गए।

जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। थाना प्रभारी नजर सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। जिसके बाद आगामी कार्यवाही की जा रही है।