Loading...

3 युवकों को ढाबे में शराब पिलाने पर ढाबा संचालक के खिलाफ मामला दर्ज

Ankita • 20 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/ ऊना

जिला ऊना के पुलिस थाना हरोली के तहत घालूवाल स्थित एक ढाबे में शराब पिलाने पर पुलिस ने संचालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक, हरोली पुलिस घालूवाल में गश्त कर रही थी।

इस दौरान पुलिस ने एक ढाबा के बाहर बने शैड में एक व्यक्ति 3 युवकों को शराब पिलाते हुए देखा। पुलिस को देख तीनों युवक फरार हो गए।

इस दौरान पुलिस ने ढाबा संचालक दविद्र सिंह निवासी सलोह से पेग सेल करके शराब पिलाने के संदर्भ में कागजात पेश करने को कहा, जिस पर दविद्र सिंह कोई कागज पेश नहीं कर पाया।

डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि पुलिस ने ढाबा संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।