Loading...

3 रिश्तेदारों पर रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, एफआईआर दर्ज

SAPNA THAKUR • 10 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN/ ऊना

जिला ऊना के उपमंडल अंब में मारपीट का मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने अपने ही रिश्तेदारों पर मारपीट के आरोप जड़े हैं। पीड़ित का आरोप है कि रिश्तेदारों ने पहले उसका रास्ता रोका और उसके बाद मारपीट कर डाली। वहीँ, चैन, मोनू और सिम्मी के खिलाफ पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।

मोहम्मद आशिक पुत्र रफीक मोहम्मद निवासी धुसाड़ा ने इस बाबत पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। बताया कि जब वह जमीन पर खड़ा होकर निशानदेही देख रहा था तो तीनों मौके पर पहुंचे। इस दौरान तीनों ने उसके साथ गाली-गलौज करनी शुरु कर दी।

जिसके बाद जब वह घर जाने लगा तो आरोपियों ने फिर उसका रास्ता रोक लिया और बेवजह मारपीट करनी शुरू कर दी। मामले की पुष्टि करते हुए एसएचओ अंब आशीष पठानिया ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।